Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: कार्तिक के सामने रोते हुए आई सीरत ने किया अपने प्यार का इज़हार रणवीर को लगेगा 440 वोल्ट का झटका |
Ye rishta kya kehlata hai (Spoiler Alert) -: स्टार प्लस (Star Plus) के सुपरहिट टीवी धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दर्शकों ने अब तक देखा कि सीरत (Shivangi Joshi) को अहसास हो चुका है कि उसके दिल में कार्तिक (Mohsin Khan) के लिए सच्चा प्यार है। सीरत लाख छुपाना चाहे लेकिन वो इस सच्चाई को झुठला नहीं सकती है कि वो कार्तिक से बहुत प्यार करती है। रणवीर से हो चुकी शादी की वजह से वो इस सच को कार्तिक ही नहीं बल्कि दुनिया से छुपाने की कोशिश कर रही है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या वो इसमें कामयाब हो पाएगी ? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो हम आपको बता दे की आने वाले एपिसोड में इस बात का सच सबको पता चल जाएगा |
Also read : Shivangi Joshi fitness mantra
बॉलीवुड लाइफ के हाथ लगी ताजा जानकारी की मानें तो ये रिश्ता क्या कहलाता है के अगले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि सीरत कार्तिक के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने से साफ मना कर देगी। जब कार्तिक इस बारे में सीरत से बात करने की कोशिश करेगा तो वो उससे दूर भागेगी। सीरत का ऐसा करना केवल कार्तिक ही नहीं बल्कि रणवीर यानि (Karan Kundrra) को भी अजीब लगेगा। रणवीर सीरत से कहेगा कि वो कार्तिक के साथ काम क्यू नहीं करेगी लेकिन सीरत मना कर देगी |
जब कार्तिक सीरत से इस बारे में बात करेगा की वो क्यों ऐसे कर रही है तो उसे सच्चाई का पता चलेगा कि सीरत उससे क्यों दूर भाग रही है ? सीरत रोते हुए अपने दिल के अरमान कार्तिक के सामने बयां कर देगी, जिसे सुन वो चौंक जाएगा। कार्तिक को समझ नहीं आएगा कि वो ऐसी परिस्थिति में क्या बोले ? सीरत के द्वारा किए गए खुलासे का एक-एक शब्द रणवीर के कानों में भी जाएगा, जिन्हें सुनकर उसे बहुत बुरा लगेगा।
अब आगे देखते हैं की उनका रिश्ता टूट जाएगा या चलता रहेगा |
आपको ये जानकर कैसा लगा और आपको क्या लगता है, क्या होगा कमेंट करके जरूर बताएं |
No comments