Breaking News

Latest TV Twist in Top 5 TV serial: Anupamaa में उड़ेगी काव्या की रातों की नींद, Imlie में होगा बड़ा धमाका और ये रिश्ता क्या कहलाता है में उड़ जाएंगे रणवीर के होश

Latest TV Twist in Top 4 TV serial: हर हफ्ते टीवी सीरियल्स की दुनिया में खूब धमाल मचता है। वीकेंड करीब आते-आते हर एक सीरियल में धमाकेदार ट्विस्ट आ ही जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है । बॉलीवुड (Bollywood) लाइफ की इस वीकली रिपोर्ट में जानिए आखिर टीवी सीरियल्स की दुनिया में इस हफ्ते कौन-कौन सी हलचल मचने वाली है? 


ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) -: अपकमिंग एपिसोड्स में मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) स्टारर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी धमाकेदार मोड़ लेने वाली है। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सीरत ना चाहकर भी बार-बार कार्तिक से टकराएगी और उसे बार-बार एहसास होगा कि वो उससे प्यार करने लगी है। कार्तिक को जैसे ही ये बात समझ आएगी, वो सीरत को समझाने की पूरी कोशिश करेगा। अब देखना होगा कि जब इस बात का पता रणवीर को लगेगा तो क्या होगा?


अनुपमा ( Anupama) -: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड्स में अनुपमा रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर सीरियल 'अनुपमा' की कहानी में जबरदस्त मोड़ आने वाला है। काव्या पूरे शाह हाउस (Shah House) पर कब्जा जमाना चाह रही है, लेकिन अनुपमा और बाकी घरवाले उसके हर प्लान पे पानी फेर देंगे और आने वाले दिनों में काव्या   (Madalsha Sharma) इतनी परेशान हो जाएगी कि वो शाह हाउस ( shah house ) छोड़ने का मन बना लेगी लेकिन उसके पास वहां पर रहने के अलावा कोई और ऑप्शन ही नहीं बचेगा। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड्स में आप अनुपमा और काव्या की कैट-फाइट कई बार देखेंगे।


गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Ke Pyaar Meiin)
स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने वाले सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ मज़ेदार ट्विस्ट आएगा। पाखी (Aishwarya Sharma) एक के बाद एक सई पर ताबड़तोड़ वार कर रही है। पाखी सभी के सामने सई और मोहित के रिश्ते पर सवाल उठाएगी। पाखी के बाद भवानी भी सई को खरी खोटी  सुनाएगी  और अब देखना होगा ये की विराट सई की बातों पे ट्रस्ट करेगा या नहीं ? परंतु इतना जरूर पता है की वो अपने रिश्ते को सही करने की पूरी कोशिश करेगा | 


इमली (Imlie) -: सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) स्टारर ‘इमली’ बंगाली सीरीज ‘इश्टी कुटुम्ब’ का  Hindi version है। इस सीरियल की कहानी अब रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रही है। मालिनी और आदित्य का तलाक कुछ दिन के लिए टल जाएगा। इस बीच आदित्य के घरवालों को इमली और उसकी शादी का सच पता चला जाएगा। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आदित्य के घरवाले उसे अपनी बहू मानने से मना कर देंगे। 
तो दोस्तों आज के लिए टेलीविज़न चस्का में इतना ही फिर मिलते है नयी और धमाकेदार न्यूज़ के साथ |

No comments