Breaking News

Nisha Rawal लेंगी अपने बेटे की कस्टडी, बच्चे नहीं रहना चाहते है करन रावल के साथ



करण मेहरा (नैतिक) और निशा रावल के रिश्ते की हकीकत अब सभी के सामने है। टीवी इंडस्ट्री का ये खूबसूरत कपल अब कानूनी दांवपेच में उलझ चुका है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम करण मेहरा (Karan Mehra) और निशा रावल (Nisha Rawal) अपनी-अपनी बात जनता और मीडिया के सामने रख रहे हैं। कुछ दिन पहले ही इस कपल के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी लेकिन दोनों ने ही इस खबर को अफवाह बताया था। अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है और दोनों ही किसी प्रेशर कुकर की तरह फट चुके हैं। इस बीच इस कपल के फैंस इनके छोटे से मासूम बच्चे कविश को लेकर परेशान हैं। 


फैंस इस बात को लेकर परेशान हैं कि मासूम से बच्चे पर इन सबका क्या असर होगा? करण मेहरा और निशा रावल के बीच की कड़वाहट घंटे के साथ ही आगे बढ़ती जा रही है। इंडिया टूडे को दिए गए इंटरव्यू में निशा रावल ने अब अपने बच्चे की कस्टडी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।



निशा रावल का कहना है कि वो अपने बेटे की कस्टडी अपने हाथों में लेंगी क्यों करण मेहरा उसके साथ नहीं रहना चाहते हैं। निशा रावल का ये भी कहना है कि उनके और करण के बीच बेटे की कस्टडी को लेकर तो कोई लड़ाई भी नहीं हुई है और करण ने सिर्फ इतना ही कहा कि शूटिंग के दौरान उसे मम्मी पापा के पास छोड़ आऊंगा। ऐसे में निशा रावल ने फैसला लिया है कि वो अपने बेटी की कस्टडी अपने पास ही रखेंगी। 


एलुमनी देने से कतरा रहे हैं करण मेहरा
बीती शाम निशा रावल ने मीडिया के सामने कई और दावे किए हैं। निशा रावल का कहना है कि करण एलुमनी देने से भी कतरा रहे हैं लेकिन उन्होंने करण से गुजारिश की है कि बारहवीं की पढ़ाई के बाद सारा खर्चा वो ही दें। करण मेहरा हर चीज से हाथ पीछे खींच रहे हैं।




No comments