Breaking News

Higest Paid TV Actresses of 2021: Jennifer Winget और Shivangi Joshi की फीस सुनकर उड़ेंगे होश

ये रही टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट

टीवी एक ऐसा माध्यम है जिसकी पहुंच हर तबके के लोगों तक है। इस माध्यम पर एंटरटेनमेंट के कई साधन हैं। बात की जाए टीवी हिंदी सीरियल्स की तो इसके जरिए 
कई कलाकारों को ग्लोबल लेवल पर भी पहचान मिली है। आज इस रिपोर्ट में बात करेंगे टीवी से जुड़ी हसीनाओं की जिन्होंने साल 2021 के Highest Paid Actress की
 लिस्ट में अपना नाम शामिल करवा लिया है। नीचे देखें ये लिस्ट...
सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti)
‘कुबूल है’ (Qubool Hai) और ‘नागिन 3’ (Naagin 3) जैसे शोज में लीड रोल अदा करने वाली सुरभि ज्योति एक एपिसोड के लिए 70 से 75 हजार रुपये लेती हैं। जिनकी एक्टिंग के बहुत सारे लोग दीवाने है |

दृष्टि धामी (Drashti Dhami)
‘मधुबाला’ फेम दृष्टि धामी इस समय अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए 65 से 70 हजार रुपये लेती हैं। धामी को शो में उनकी भूमिकाओं के लिए पहचाना जाता है Geet - Hui Sabse Parayi, Madhubala – Ek Ishq Ek Junoon, Ek Tha Raja Ek Thi Rani, Pardes Mein Hai Mera Dil and Silsila Badalte Rishton Ka.

निया शर्मा (Nia Sharma)
निया शर्मा तो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी निया शर्मा की लोकप्रियता देखते ही बनती है। निया शर्मा एक एपिसोड के लिए 75-80 हजार के आसपास फीस लेती हैं। निअ शर्मा 2010 से 2021 तक लगभग 30 से भी जायदा सीरियल्स में काम कर चुकी है और 3 वेब सीरीज भी आ चुकी है इनकी |

आशा नेगी (Asha Negi)
‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) फेम आशा नेगी पहले एक एपिसोड के लिए 75 से 80 हजार रुपये लेती थी। अब आशा नेगी ने वेब सीरीज और फिल्में करने का फैसला लिया है।
 ‘बारिश’ और ‘लूडो’ के बाद उनकी फीस में दोगुना उछाल आई है। आशा 2010 से लेकर अभी तक कुल 38 शोज में काम कर चुकी है और इनकी 4 वेब सीरीज भी आई है जिसमे Ludo भी शामिल है|

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)
‘ये है मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein) की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एक एपिसोड के लिए 80 से 85 हजार रुपये चार्ज करती हैं। खबरें हैं कि उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ 
(Khatron Ke Khiladi 11) के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। दिव्यांका अभी तक 2003 से 41 टीवी शोज कर चुकी है जिसमे इनकी 2 मूवीज और 1 वेबसेरिएस भी आई है|

साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar)
टीवी, फिल्म और वेब सीरीज की दुनिया में हाथ आजमा चुकी साक्षी तंवर की फीस सुनकर तो आपके होश उड़ जाएंगे। साक्षी एक एपिसोड के लिए कुल 2 लाख रुपये लेती हैं। और अभी तक इन्होने कुल 19 टीवी शोज में काम किआ है और इसके अलावा 10 बॉलीवुड मूवीज और 3 वेब सीरीज भी है 

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande)
अंकिता लोखंडे टीवी की महंगी एक्ट्रेसेज में से एक हैं। अंकिता ने अब सिर्फ फिल्में करने का ही मन बनाया है। अब तक अंकिता दो फिल्में कर चुकी हैं। जल्द ही वो ‘पवित्र रिश्ता 2.0’ (Pavitra Rishta 2.0) 
में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए यकीनन उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी होगी। अंकिता 2007 से अभी तक 9 टीवी शोज में काम कर चुकी है और इसके अलावा मणिकर्णिका , बाग़ी 3 मूवीज में भी इन्होने अपनी एक्टिंग को दर्शाया है|

जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget)
12 साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में धमाल मचाने वाली जेनिफर विंगेट पहले एक एपिसोड के लिए 80 से 85 हजार रुपये लेती थी लेकिन अब उनकी फीस 1 लाख के आसपास हो चुकी है। जेनिफर आज से नहीं बल्कि टीवी जगत में 1995 से फेमस है जहां उन्हें केवल 12 की उम्र में ही काम मिल गया था और इन्होंने अभी तक 5 मूवीज में काम किआ है और 35 टीवी सीरियल है और एक वेब सीरीज भी है|
हिना खान (Hina Khan)
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की अक्षरा बनकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली हिना खान का तो जवाब नहीं है। 
टीवी के साथ-साथ हिना खान इन दिनों वेब सीरीज और फिल्में भी कर रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हिना एक एपिसोड के लिए डेढ से दो लाख वसूलती हैं। जहां इनके अभी तक 48 टीवी सीरियल , 3 बॉलीवुड मूवीज, 6 एल्बम सांग्स, 1 वेब सीरीज भी है|
शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की Naira लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली नायरा का तो जवाब नहीं है। 
टीवी के साथ-साथ नायरा इन दिनों Album Songs में भी नज़र आने लगी है हाल ही में उनका एक नया एल्बम सांग भी रिलीज़ हुआ है आपको जानकर हैरानी होगी कि शिवांगी जोशी एक एपिसोड के लिए 40,000 रुपये लेती है |

No comments