Breaking News

Anupamaa Spoiler Alert :-क्या वनराज और काव्या की शादी का सदमा लेगा अनुपमा की जान? ICU वाली फोटो हुयी वायरल . जाने के लिए आगे पढ़े.


अनुपमा' (TV Serial Anupamaa) में बीते कई दिनों से रिश्तों की  अनबन नजर आ रही है. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि अपने पति वनराज (Vanraj) और काव्या (Kavya) की शादी का दर्द अनुपमा (Anupama) सहन नहीं कर पा रही है. उसे ऐसा सदमा लगा है वह अपनी जिंदगी और मौत से जूझते हुए ICU में पहुंचने वाली है. 


क्या काव्या बचा पाएगी अपनी शादी?

पिछले एपिसोड में जैसा की हमने देखा कि काव्या और वनराज की शादी हो रही है , लेकिन परिवार में काव्या के घटिया  बरतावी की वजह से कोई प्यार नहीं है. वनराज के पिता और उनकी मां साफ तौर पर काव्या को अपनी बहू नहीं मानते हैं. इसके बाद वनराज का पूरा परिवार अनुपमा के साथ के लिए चला जाता है  इतना ही नहीं अनुपमा भी अपने इस परिवार तहेदिल से स्वागत करती है. इसके बाद वनराज एक बार फिर अनुपमा से प्रभावित होता है और काव्या को उससे सीख लेने की बात कहता है. 

क्या चली  जाएगी अनुपमा की जान ?


अनुपमा' के आने वाला एपिसोड की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, इन तस्वीरों में अनुपमा ICU में गंभीर हालत में नजर आ रही हैं. ऐसा लग रहा है शायद अनुपमा को काव्या और वनराज की शादी का सदमा लग गया है. ICU के बाहर समर और वनराज रोते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में लोग ये सोच रहे हैं कि क्या ये सदमा अनुपमा की जान ले लेगा? या अनुपमा की हालत देख वनराज वापस उसकी ओर आ जाएगा और काव्या की नई-नई शादी भी टूट जाएगी? लेकिन ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. अनुपमा की हालत बिगड़ती देख घरवाले उसे अस्पताल ले जाते हैं। ऐसे में वनराज की हालत भी बिगड़ जाएगी, जिसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ जाएगा। वहीं, अनुपमा की तबीयत देख डॉक्टर अद्वैत कहेंगे कि जल्द से जल्द सर्जरी करनी होगी। सर्जरी के दौरान अनुपमा की हालत और ज्यादा बिगड़ जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा इस दौरान दम तोड़ देंगी, जिसके बाद शाह परिवार में मातम का माहौल देखने को मिलेगा।

इस आने वाले एपिसोड का एक वीडियो पहले भी बीते दिन वायरल हुआ था जिसमें काव्या वनराज के साथ रोमांटिक शाम के लिए अपने कमरे को सजाती नजर आई थी. लेकिन तभी अनुपमा अपने कमरे के बाहर बेहोश हो जाती है और वनराज समर को 'मम्मी' चिल्लाते हुए सुनता है. ऐसे में वनराज काव्या को दूर धकेलता है और अनुपमा को देखने के लिए तुरंत भाग के बहार निकल जाता है.क्या अनुपमा में अब वाकई अनुपमा का सफर खत्म होने जा रहा है, या फिर अनुपमा की सर्जरी सक्सेसफुल होगी। इसका खुलासा तो आने वाले episode में ही होगा|


बता दें कि 'अनुपमा' की इस हफ्ते टीआरपी की दौड़ में नंबर 1 पर छाया हुआ है. इस सीरियल को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता बनी हुई है.

ऐसी ही मजेदार न्यूज के लिए हमें फॉलो करें .


No comments